ताजा खबरें

विकास विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक सरजू राय और समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू रही

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: विकास विद्यालय द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शनिवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने इस अवसर पर सत्र 2024-2025 में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दुर्गा स्तुति से हुआ

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना एवं दुर्गा स्तुति से हुआ। इसके उपरांत नृत्य, नाटक एवं संगीत के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं समापन सत्र की मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल इन सभी ने छात्रों को प्रेरित किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर विशेष संबोधन में डॉ. अशोक कुमार सिंह (निर्देशक एवं संस्थापक) ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई एवं महान व्यक्तित्वों के उदाहरणों से उन्हें प्रेरित किया। प्राचार्य विकास कुमार ने सत्र 2024-2025 की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह कल ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा उनमें
विवेक विशाल, एस. एस. आर. नायर, विभा सिंह, देवाशीष महतो, प्रवीण सिंह, अंशु माला, रश्मि पांडे, भवानी महतो, माला सिंह, पूनम दुबे, नेहा कुमारी, पिऊ बनर्जी, गणेश यादव, आशिया परवीन, प्रकाश ठाकुर, गुलाफ्सा परवीन, शिवानी भगत, विनेश प्रमाणिक, पूजा महतो, जिनिया मेम एवं अन्य सभी इसमें शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एस. एस. आर. नायर द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share This News

Comments are closed.