सिंहभूम चैम्बर झारखण्ड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा रहा है और इसकी भूमिका राज्य की दिशा और दशा तय करने में उल्लेखनीय है – राज्यपाल
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आज शनिवार, 26 जुलाई को झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने चैम्बर भवन पधारकर राज्य में व्यवसायिक, औद्योगिक एवं अन्य जन मुद्दों पर अपना व्याख्यान देते हुये सदस्यों को संबोधित किया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।
कार्यक्रम की शुरूआत मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की।
झारखण्ड के पैसे और श्रम से विकसित हो रहे अन्य राज्य-विजय आनंद मूनका

इस अवसर पर अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि झारखण्ड राज्य खनिज संपदा और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण राज्य है और यहां हर क्षेत्र में विकास की पर्याप्त संभावनायें है। लेकिन एक अलग राज्य के रूप में 24 वर्ष हो जाने के बाद भी वैसा विकास नहीं हो पाया है जैसा यहां के लोगों ने उम्मीद की थी। व्यवसायी राज्य और राष्ट्र के विकास में टैक्स के माध्यम से और समाज में आपदा के समय अपनी भागीदारी निभाने से पीछे नहीं रहता है। उन्होंने जमशेदपुर में या इसके आसपास एयरपोर्ट के निर्माण की शीघ्रातीशीघ्र आवश्यकता बताई। इसके अलावे राज्य में उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाए उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी, पर्यटन, शहरी विकास, झारखण्ड राज्य का औद्योगिक विकास में पिछड़ेपन का मुद्दा भी राज्यपाल के समक्ष रखा।
सिंहभूम चैंबर की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियां पर राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी
महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह में भाग लेकर संस्था को 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों पर शुभकामनायें औरं बधाई दी। सदस्यों को संबोधित करने के दौरान कहा कि सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स कोल्हान के साथ ही राज्य की एक सशक्त चैम्बर ऑफ कॉमर्स है जिससे राजभवन, सरकार को समय.समय पर राज्य के विकास हेतु सुझाव दिये जाते हैं। यह एक अच्छी परंपरा है। पर्यटन के क्षेत्र में इस रीजन में काफी संभावनायें है इसके लिये चैम्बर से सुझाव प्राप्त हुये हैं। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सारा कुछ हम सरकार के भरोसे ही नहीं छोड़ सकते हमें भी इसके लिये अपने आप को काबिल बनाना होगा और अपने काबिलियत पर विश्वास कर आगे बढ़ना होगा। यह हर्ष की बात है और चैम्बर की गरिमा और भव्यता को दर्शाता है कि चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की थी।
संस्था की न्यू रखने वाले संस्थापकों के दृष्टिकोण और परिश्रम की राज्यपाल ने सराहना की
उन्होंने संस्था की नींव रखने वाले संस्थापकों के दृष्टिकोण, परिश्रम, और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने टाटा समूह की सराहना करते हुए कहा की टाटा समूह की दूरदृष्टि ने इस नगरी को न केवल औद्योगिक, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी बनाया है। उन्होंने जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक.औद्योगिक मॉडल बताया तथा शहर को स्वच्छता में राष्ट्रीय रैंकिंग में तीसरा स्थान पाने पर नागरिकों को बधाई दी। राज्यपाल ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में झारखंड की संभावित अग्रणी भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों में झारखण्ड के चैम्बर अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने राज्य की श्रमशक्ति, युवाशक्ति और संसाधनों को आर्थिक विकास की रीढ़ बताया। साथ ही, राज्यपाल ने चैम्बर से सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व युवाओं को रोजगार देने जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान की अपील की। उन्होंने उच्च शिक्षा में राज्य की स्थिति को मजबूत करने हेतु चैम्बर की भागीदारी को आवश्यक बताया।
मुरलीधर केडिया ने जमशेदपुर के किरीबीरू क्षेत्र को हिल स्टेशन के रूप विकसित करने का सुझाव रखा
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने जमशेदपुर के किरीबुरु क्षेत्र को हिल स्टेशन पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष उठाया। पूर्व अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव एवं कॉऑप्टेड सदस्य संदीप मुरारका ने भी कार्यक्रम में अपने वक्तव्य रखे।
मंच संचालन करते हुये मानद महासचिव मानव केडिया ने कार्यक्रम की शुरूआत की तथा उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया और सचिव अंषुल रिंगसिया ने मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने महामहिम राज्यपाल का परिचय सदस्यों के समक्ष रखा तथा उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा सचिव भरत मकानी, सचिव बिनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जीआर गोलछा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया, अभिषेक काबरा, अजय कुमार भालोटिया, अमित सरायवाला, आनंद कुमार चौधरी, आशीश राणपारा, अशोक कुमार गोयल, अश्विनी अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, दिलीप कुमार कांवटिया, हर्ष अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, कौशिक मोदी, मनीष गोयल, मोहित मूनका, मोहित साह, मुकेश कुमार मित्तल (जुगसलाई), पवन कुमार नरेडी, प्रदीप गुप्ता, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, सौरभ संघी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, अशोक चौधरी, बिपिन अडेसरा, मनोज गोयल, कृपाशंकर मूनका, रमेश अग्रवाल, अजय भालोटिया, चन्द्रकांत जटाकिया, रवि झुनझुनवाला, दुर्गा दत्त (चाकुलिया), प्रतीक अग्रवाल, पारस अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, सतीश सिंह अधिवक्ता, शुभम सेन, प्रशंात अग्रवाल, बबलूु अग्रवाल, के अलाव काफी संख्या में व्यवसायी एवं उद्यमीगण मौजूद थे।
