ताजा खबरेंEvent More News

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं, सर कटा सकते हैं, लेकिन ———– .

 श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  अपनी आजादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं, सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं——–. झंडोतोलन के उपरांत जानेमाने समाज सेवी और टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग के ठेकेदार राजीव राम ने राष्ट्र भक्ति का यह नजम पढ़ा. उन्होंने कहा कि आज हम अपनी आजादी की 78 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. उन्होंने देश की आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की. उन्होंने कहा आज हम आजाद हैं. हमें अभिव्यक्ति की आज़ादी है. हमारे कर्तव्य और अधिकार निर्धारित हैं. संविधान ने हमें एक देश के नागरिक के होने के नाते कई अधिकार दिए हैं. सम्मान से जीने का हक दिया है.  हम वैसे राष्ट्रभक्तों और वीरों के प्रति नतमस्तक हैं, जिन्होंने देशवासियों के हक के लिये अपने प्राणों की अहूती दी. बहुत पढ़े लिखे नहीं होने के बावजूद राजीव राम ने अपने लच्छेदार अभिव्यक्ति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की कुर्बानियां हमें याद आती रहेंगी : राजीव राम

उन्होंने कहा कि हम उन तमाम साथियों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस मौके पर उपस्थित होकर तालियां बजाई और मेरा उत्साह वर्धन किया. हम उन लोगों के प्रति भी कृतज्ञ हैं जिन्होंने हमें झंडोत्तोलन का मौका देकर अनुग्रहित किया। हमेशा से कर्मों पर भरोसा करने वाले समाज सेवी राजीव राम का भगवान पर भी कम भरोसा नहीं है. उन में भक्ति की भी भावना है. दया करना उनके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आदित्यपुर के अलावा कदम और टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में राजीव राम ने झंडा तोलन किया और उपस्थित साथियों के बीच मिठाइयां और चॉकलेट बाटे. इस मौके पर राजीव राम के साथ उनके सहयोगी बाबुआ शर्मा, अंकित, अमित, विवेक झा, कई समाजसेवी, पार्क के स्टाफ समेत कई अन्य महिला व पुरुष उपस्थित थे।

 

Share This News

Comments are closed.