ताजा खबरें

करनडीह दिशोम जाहेर आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया स्वागत

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: विधानसभा अंतर्गत करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में आयोजित 22वें संताली ‘पारसी महा’ एवं ओल-चिकी लिपि के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूरे होने पर) समारोह के अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने राष्ट्रपति महोदया का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। समारोह में राजपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे और उन्होंने भी राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

संताली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को समर्पित रहा कार्यक्रम

यह आयोजन संताली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को समर्पित रहा, जिसमें समाज की सांस्कृतिक चेतना, भाषा संरक्षण और पहचान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। ओल-चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह महोत्सव संताल समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा।

ओलचिकी लिपि आदिवासी समाज और सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर: संजीव सरदार 

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि संताली भाषा और ओल-चिकी लिपि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल भाषा और संस्कृति को संरक्षण मिलता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं समस्त समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव आदिवासी अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

Share This News