झारखंड राज्य आंदोलनकारी और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62 में जयंती धूमधाम से मनाई गई, केक काटे गए, गीत संगीत के साथ आतिशबाजी की गई
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से जिला संपर्क कर्यालय साकची में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62 वीं जयंती मनायी गई। इस मौके पर स्वर्गीय रामदास सोरेन के सुपुत्र और घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद लाल, झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के संयोजक बाघराय मंडी समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता उपस्थित थे।
इस मौके पर सोमेश चंद्र सोरेन ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही केक काटा गया और गीत संगीत के साथ आतिशबाजी भी की गई।
स्वर्गीय रामदास सोरेन जन-जन के नेता थे : सोमेश चंद्र सोरेन
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि बाबा ( स्वर्गीय रामदास सोरेन) जन जन के नेता थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए । उदाहरण के तौर पर जनजातिय विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज का निर्माण किया । इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले गये। उनका सपना था कि राज्य का हर युवक शिक्षित हो और अपने राज्य का नाम रोशन करें । उनका जो भी अधूरा सपना था उसे पूरा करने का काम मैं करूंगा।
झारखंड आंदोलनकारी के साथ-साथ पार्टी के समर्पित नेता और एक कुशल शिक्षा मंत्री भी रहे रामदास सोरेन : प्रमोद लाल
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रमोद लाल ने कहा की झारखंड आंदोलन में मैंने रामदास सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। आंदोलन की रणनीति रामदास सोरेन के घर से ही तैयार होती थी और हम उसके अनुसार आंदोलन की दिशा पर कार्य किया करते थे। अपने बीते दिनों को याद करते हुए प्रमोद लाल ने कहा कि कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने रामदास सोरेन के साथ राज्य में जल,जंगल जमीन की रक्षा का प्रण लिया। पुलिस की लाठियां खाई। जेल गए । लेकिन हम लोग अपने निश्चय से कभी डिगे नहीं और अंत में हमने राज्य लिया। राज्य के मंत्री के तौर पर रामदास सोरेन ने कुछ ही माह में कई महत्वपूर्ण कार्य किया। शिक्षा के विकास के लिए आमूल चूल परिवर्तन के लिए कदम उठाया। कॉलेज और विश्वविद्यालय की स्थापना की। राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े इसके लिए भी रामदास सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए नई तकनीक के साथ उसके विकास की रणनीति बनाई।
पार्टी के जिला संयोजक ने भी स्वर्गीय सोरेन के कार्यों की सराहना की
इस मौके पर जिला संयोजक बाघ राय मंडी ने भी स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। झारखंड राज्य आंदोलन के समय उनके द्वारा किए गए प्रयासों और भूमिका की भी प्रशंसा की। राज्य के मंत्री के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधार की भी प्रशंसा की और उन्हें एक योग्य और समर्पित अभिभावक करार दिया। इस मौके पर जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने भी हिस्सा लिया
इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से विधायक सोमेश चंद्र सोरेन , विधायक समीर मोहंती, जिला प्रमुख बाघराय मार्डी , प्रमोद लाल, पूर्व सांसद सुमन महतो, कमलजीत कौर गिल, लालटू महतो, खुदु उरांव, अजय रजक, प्रीतम हेंब्रम, विद्या सागर दास ,श्यामल रंजन सरकार, गुरमीत सिंह गिल , रमेश मुर्मू,गोपाल महतो, संदीप चक्रवर्ती ,डी राकेश राव, नीत सरकार , बाली मार्डी ,सविता सिंह, रजनी दास, झरना पाल, धीरेन मार्डी ,अभय पांडे ,उमेश गिरी, चंदन लाल, अंकित सिंह ,उपस्थित थे।
