ताजा खबरेंधर्म

मानगो जीपीएस में दो दिवसीय 9 कुंडली गायत्री महायज्ञ का समापन, स्कूल स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य और गीत की शानदार पेशी की

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : मानगो के शंकोसाई स्थित जे पी स्कूल में दो दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का विश्व शांति की कामना के साथ समापन हो गया। इस इस 9 कुंडलीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र, समाज और विद्यालय के सुख समृद्धि के लिए किया गया। आज समापन के बाद महाभोग का योजन किया गया, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भोग का रसपान किया। इसके बाद विद्यालय का स्थापना दिवस संस्कृति कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं, एवं छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा, नृत्य, संगीत नाटक प्रस्तुत किया गया जो दर्शकों के लिए बड़ा ही मनमोहक रहा।

कार्यक्रम में विधायक सरयू राय और भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शिरकत की

यज्ञ कराने के लिए हरिद्वार से एक टोली चौबे जी के साथ आई थी।
इस अवसर पर, सरयू राय जी, सुधांसु ओझा, कृष्णा शर्मा काली, दशरथ चौबे, किसान महाराज, पूर्बी घोष, अविनाश सिंह राजा, विजय तिवारी,शिवप्रकाश शर्मा। दिलीप सिंह, पुष्कर वाला, उत्तम गुप्ता, राजकिशोर शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रवीन सिंह, संतोष भगत, नीलकमल शेखर, पुष्पा टोपो, आर के घोष,विद्यालय के शिक्षिकायें, अभिभावक बच्चे, ग्रामीण जनता बड़ी संख्या मे सम्मिलित हुए।
संध्या समय में 501 दीप प्रज्वलित कर दीप यज्ञ किया गया।
मंच का संचालन, प्रगति कुमारी, तारण तिवारी, राज कुमार ने किया।

Share This News