अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में योगाभ्यास किया
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में योगाभ्यास किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली की जरूरत है : चम्पाई सोरेन
विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास करने के बाद उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा – “पिछले कुछ वर्षों में, योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का विश्वव्यापी आंदोलन बन गया है।”
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक एवं आत्मिक तौर पर भी योग दुनिया में स्वस्थ रहने का सबसे आसान साधन है।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष नरेंद्र देव गोस्वामी, जितेन्द्र वर्मा, नीरज चौधरी, वेंकट रमन, अखिलेश्वर मिश्रा, उमेश यादव, सुचिता रानी राय समेत बड़ी तादाद में विद्यार्थी, भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल रहे।
