ताजा खबरें

राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 : 09 एवं 10 सितंबर को एन.आई.टी. जमशेदपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा आयोजित

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में एन.आई.टी. जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 09 एवं 10 सितंबर 2026 को एन.आई.टी. जमशेदपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी।

उद्देश्य

सम्मेलन का उद्देश्य महिला शिक्षा, नेतृत्व, भारतीय ज्ञान एवं परंपरा, सामाजिक परिवर्तन तथा समकालीन चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श एवं संवाद स्थापित करना है। झारखंड एवं विशेष रूप से जमशेदपुर में इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन का होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

सफल आयोजन के लिए समितियों का हुआ गठन

के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रेस वार्ता को किया संबोधित

राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को डॉ. शुक्ला महंती, पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम संयोजिका; डॉ. पियूष रंजन, कुलपति, झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची एवं प्रांत अध्यक्ष, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड प्रांत; डॉ. शीतल कुमारी; डॉ. कविता परमार, क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण शिक्षा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सम्मेलन की सह-संयोजिका; डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी, कुलसचिव, एन.आई.टी. जमशेदपुर एवं सह-संस्था संयोजक; तथा डॉ. विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने संबोधित किया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *