ताजा खबरें

पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को संजीव सरदार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा- उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: गिरिडीह स्थित स्मृति-शेष पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत नेता को नमन करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राज्य के विकास के लिए हमेशा संकल्पित रहे सुदिव्य सोनू

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। वह राज्य के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहे और सरकार में रहते हुए जिन विभागों की जिम्मेदारी संभाली, उनमें उल्लेखनीय कार्य किए। विशेष रूप से खेल और पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने कार्यकाल में राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, पर्यटन को विकसित करने की दिशा में जो काम किए, वे उनके योगदान की पहचान बने रहेंगे। उन्होंने अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए जो कार्य किए और जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *