ताजा खबरें

जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हुआ निमाई पाठशाला का विशेष सत्र, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम, साकची में निमाई पाठशाला झारखंड द्वारा वृंदावनी संकीर्तन मंडली के सहयोग से श्रीमती रेणुका पुंडरीक गोस्वामी जी (गुरु माँ) के साथ विशेष निमाई पाठशाला सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बोधि मैदान से राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम तक लंबी कतारें दिखाई दीं।

प्रश्न उत्तर सत्र का आयोजन

सत्र में हरिनाम संकीर्तन, प्रेरणात्मक संवाद, शास्त्र चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें गुरु माँ ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा विभिन्न पशु-पक्षियों के रूप में सजकर गुरु माँ के साथ नृत्य करना रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से चैतन्य चरितामृत में वर्णित श्री चैतन्य महाप्रभु की झारखंड के जंगलों में संकीर्तन लीला की झलक प्रस्तुत की गई।

सत्र का समापन उद्यम नाम संकीर्तन के साथ

कार्यक्रम का समापन उद्धाम नाम संकीर्तन के साथ हुआ। निमाई पाठशाला झारखंड के राज्य संयोजक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रमुख योगदानकर्ताओं अंकित रिंगसिया एवं कुणाल कुमार को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने गुरु माँ का अभिनंदन भी किया।

निमाई पाठशाला के तीन प्रमुख आधार

स्तोत्र, स्तोत्र और शास्त्र — को केंद्र में रखते हुए आयोजित यह कार्यक्रम भक्ति, आध्यात्मिक शिक्षा और संस्कार का एक विशेष संगम रहा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *