सत्ताधारी दल भी विपक्ष की बातों का कर रहा समर्थन – इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ : राकेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ आरजकता हटाओ पदयात्रा एवं रैली पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा की देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है की सत्ता धारी दल भी विपक्ष की बातों का समर्थन कर रहा है। अब देश के जनमानस के सामने यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि आज लोकतंत्र खतरे में है और हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र को बचाने के लिए ही अपना संघर्ष प्रारंभ किया है।
भूल सुधार के निर्देश ने गलतियों की पुष्टि की
आज एसआईआर के मुद्दे पर भूल सुधार के निर्देश से जनता के सामने स्पष्ट हो गया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार किस तरह से अपने भूल को सुधार करने के लिए फॉर्म सिक्स को संशोधित कर या अन्य और भी कई संशोधनों का निर्देश जारी कर यह साबित कर दिया है कि एसआईआर में कई विसंगति विद्यमान है जो वोट चोरी की ओर इंगित करता है।
भाजपा की रैली को जनता ने खारिज किया
श्री तिवारी ने कहा की सत्ताधारी दल भाजपा के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ आरजकता हटाओ रैली और पदयात्रा को जनता ने बिल्कुल खारिज कर दिया। कहीं भी इनको जन समर्थन नहीं मिल रहा है।
इसलिए जनता इनसे सवाल पूछ रही है कि जब लोकतंत्र खतरे में है तो आप सत्ता में क्यों बने हुए है देश की जनता यह मांग कर रही है कि मोदी जी अमित शाह जी अपने पद से हटईए और देश में मध्यावधि चुनाव कराये तभी इस देश में लोकतंत्र बच पाएगा और अराजकता हट पाएगी है । श्री तिवारी ने साथी अभी कहां प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी ने मोदी जी को खुली बहस की चुनौती दी है महोदय को चुनौती स्वीकार करना चाहिए और देश की जनता के सामने दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए ।
