ताजा खबरें

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न काली पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची, कदमा स्थित पंचवटी क्लब श्री श्री काली पूजा कमेटी, कदमा श्री श्री काली पूजा कमेटी, यंग बॉयज क्लब तथा कदमा मिलन समिति मैदान में जमशेदपुर टाइगर्स क्लब द्वारा निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने मां काली के चरणों में माथा टेककर समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, सफलता एवं शांति की कामना की।

मां काली की आराधना से मिलती है संघर्ष की प्रेरणा

उन्होंने कहा कि मां काली की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए श्री बन्ना गुप्ता ने सभी देशवासियों को काली पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और आस्था के ये पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, सकारात्मकता और नई ऊर्जा लेकर आएं।इस अवसर पर पूजा कमेटियों के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *