ताजा खबरेंराजनीति

27 फरवरी को निकलेगी विशाल भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, लगभग 500 भक्त होंगे शामिल

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : जमशेदपुर नगर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम रात्रि ग्यारस निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में लगातार 121 महीनों से आयोजित की जा रही श्री श्याम निशान यात्रा का 172 वां भव्य आयोजन 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम 7 बजे से किया जाएगा। ज्ञात हो कि श्याम भक्तों द्वारा हर माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह निशान यात्रा निकाली जाती है।

साकची से निकलकर जुगसलाई बैकुंठ धाम पहुंचेगी निशान यात्रा

यह पावन निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से प्रारंभ होकर साकची एवं बिष्टुपुर की मुख्य सड़क का भ्रमण करते हुए जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न होगी। यह जानकारी समिति के अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल खडेलवाल एवं अन्य ने बिष्टुपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

लगभग 3000 महिला और पुरुष शामिल होंगे यात्रा में

उन्होंने बताया कि इस भव्य यात्रा में लगभग 3000 महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में पवित्र निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ पूरे भक्तिभात से शामिल होंगे एवं हजारों भक्त सपरिवार उनके साथ चलेंगे । यात्रा के पूर्व पुरोहितों द्वारा पूरे आस्था एवं धार्मिक मान्यताओं के साथ सभी निशान की पूजा की जाएगी। यात्रा के लिए बाचा श्याम का। विशेष चलंत दरबार आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र रहेगा। यात्रा की विशेषता यह भी होगी कि एक चलत वाहन यात्रा के साथ चलेगा, जिसमें श्याम भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा

यात्रा के दौरान बाबा श्याम को छप्पन भोग एवं छत्तीस प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। श्याम भक्त पूरे रस्ते बाबा श्याम से फूलों एवं इत्र से होली खेलते हुए चलेंगे। उन्होंने बताया कि फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु पहुंवते हैं। जो श्रद्धालु खाटू धाम नहीं जा पाते, उनके लिए यह निशान यात्रा बाबा की आराधना और कृपा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

कूपन वितरण केंद्र बनाए जाएंगे

श्याम भक्तों की सुविधा के लिए निशान कूपन वितरण केन्द्र बनाये गए हैं जिनमें जुगसलाई में जितेन्द्र फैन्सी स्टोर, जुगसलाई चौक बाजार स्थित रुचिका स्टोर, साक्ची चुना लाईन स्थित बाबा कलेक्शन, साक्ची झंडा चौक स्थित पी. एन. चौधरी जरी वाला, जुगसलाई स्थित खंडेलवाल कम्प्यूटर, मानगो स्थित जोशी बर्तन भंडार, बाराद्वारी स्थित मुरारी मिष्टान्न भण्डार, स्टेट माईल रोड साक्ची स्थित सिंघानिया इन्टेरियरर्स एवं साम्ची शिव मंदिर के सामने स्थित गिरधारी लाल खेमका के वहाँ से निशान के कूपन प्राप्त किये जा सकते हैं।

मेहंदी उत्सव का किया जाएगा आयोजन

निशान यात्रा के एक दिन पूर्व 26 फरवरी को मंडल की महिलाएँ द्वारा जुगसलाई के शिव मंदिर में मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंडल की महिलाएं अपने हाथों में बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रचाकर अपनी आस्था प्रकट करेंगी। इसके पश्चात 27 फरवरी को भव्य निशान यात्रा एवं तिशेष पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का समापन होगा। मंडल ने जमशेदपुर के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस भव्य निशान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से अनिल मोदी, विमल अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, रतन मैंगोलिया, गौरव खंडेलवाल, नितेश अग्रवाल, हैप्पी धानुका, विष्णु जगनानी, हितेश पारीक, सुनील बलवाल, संदीप अग्रवाल, पंकज चौधरी, अमित संधी, रोहित खंडेलवाल, मनोज मोदी, मनीष कसेरा, अरविद मोदी, अम्ि अग्रणामंत अग्रवाल, संकटा सिंह, मोहन पटवारी, विक्की अग्रवाल नीरज भूत समित पोहार अनिल गुप्ता शामिल थे।

Share This News