सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना के दो पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एवं जयंती तिर्की पर प्रताड़ित करने का आरोप बी ब्लॉक निवासी रूपा देवी ने लगाया है। रूपा देवी ने एसएसपी को लिखित रूप से बताया है कि उसके बेटे नारायण प्रसाद साहू का विवाह गाढ़ाबासा की पूजा कुमारी के साथ जनवरी 2023 में हुआ। इसका एक बेटा मितांश साहू हुआ। बहु पूजा सोनारी ससुराल में पूरे परिवार को गाली गलौज मारपीट करती है और घर से बाहर रहती है। नौकरी करने के बहाने गाढ़ाबासा निवासी अमन कुमार साहू से मोबाइल पर बात करती रहती है। बेटे नारायण साहू द्वारा विरोध करने पर मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती है। 8 नवंबर 2024 में बिना जानकारी दिए गहना, कपड़ा लेकर मायके चली गई।
थाना पर बुलाकर पुलिस अधिकारी ने किया अभद्र व्यवहार
12 जनवरी को थाना प्रभारी सोनारी के द्वारा पुत्र नारायण साहू को बुलवाया गया। रूपा साहू बेटे के साथ वहां गई तो वहां पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी और जयंत तिर्की ने अभद्र व्यवहार और गाली गलौज किया . साथ ही कहां की थाना प्रभारी से सीधा संपर्क करते हो हमको बाईपास करके और फिर बेटे से जबरन कागजात पर लिखवाया कि पत्नी को ले जाएगा। इतना ही नहीं यह भी बोला जो हम पूछेंगे उसमें हां बोलना और फिर वीडियो बनाया। पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एक सप्ताह से बराबर फोन कर धमकाता रहता है।
महिला थाना की जांच में बहू पायी गयी दोषी
फिर मेरे पति हेम प्रसाद साहू, बेटी दामाद को थाना में जाकर प्रताड़ित किया और दबाव दिया कि रूपा देवी और नारायण प्रसाद साहू थाना में हाजिर हो जाएं अन्यथा हेम प्रसाद साहू को जेल भेज देंगे। इस घटना के पूर्व पूजा कुमारी द्वारा महिला साकची थाना में लिखित शिकायत करने पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच किया गया तो पूजा कुमारी को ही दोषी पाया गया.
जबरन थाना पर बयान बदवाकर वीडियो बनाया गया
इस बात को छुपाते हुए पूजा कुमारी द्वारा अमित चौधरी के साथ मिलकर साजिश कर पुलिस पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार का नोटिस दिए बगैर थाना में बुलाकर प्रताड़ना करना एवं जबरन वीडियो बनाना सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और नए कानून का सरासर उल्लंघन करने वाले
दोनों पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए रूपा देवी ने इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग के साथी साहू समाज के अध्यक्ष कृष्णा साहू तथा सोनारी थाना प्रभारी को भेजी है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.