एस आई आर के बिना राज्य में नगर निगम का चुनाव कराए जाने का भाजपा नेता रमेश हांसदा ने किया विरोध, कहा- घुसपैठिए चुनाव में भाग लेकर सत्ता तक पहुंचेंगे और राज्य का नुकसान करेंगे
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड भाजपा कार्य समिति के सदस्य रमेश हांसदा ने राज्य में बिना एस आई आर के नगर निगम नगर निगम का चुनाव कराए जाने की आलोचना की है। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि राज्य में स्पेशल रिवीजन और मैपिंग का कार्य चल रहा है। ऐसे में नगर निगम का चुनाव कराए जाने की घोषणा अनुचित है।
घुसपैठिए चुनाव में हिस्सा लेंगे
उन्होंने कहा कि अगर पुराने वोटर लिस्ट से चुनाव कराए जाएंगे तो सही लोगों का चुनाव नहीं हो पाएगा। बाहरी और घुसपैठिये चुनाव में हिस्सा लेंगे। चुनाव लड़ेंगे और सत्ता तक पहुंच जाएंगे, जो राज्य के लिए एक विडंबना होगी। रमेश हांसदा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 12 राज्यों में एस आई आर का काम चल रहा है।बिहार में एस आई आर के बाद ही चुनाव करायें गये।
पुराने वोटर लिस्ट पर चुनाव कराया जाना राज्य हित में नहीं
जहां तक झारखंड की बात है तो पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, दुमका और जमशेदपुर में नगर निगम का चुनाव की घोषणा हुई है। बिना एस आई आर के यहां नगर निगम के चुनाव की निष्पक्षता संदिग्ध होगी इन संवेदनशील क्षेत्रों में घुसपैठियों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए राज्य सरकार और चुनाव आयोग से उनका आग्रह श हैं कि बिना एस आई आर के चुनाव न कराए जाएं। डेमोक्रेसी में सही लोगों द्वारा वोट दिया जाना और सही लोगों का चुना जाना चुनौती पूर्ण कार्य होता है। चुने हुए जनप्रतिनिधि ही राष्ट्र और राज्य को चलते हैं।
ऐसे में चुनाव तटस्त और निष्पक्ष होना बहुत जरूरी है। इसलिए नगर निगम का चुनाव जल्दबाजी में नहीं कराया जाना चाहिए। अन्यथा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे।
मामला बड़ा होगा
रमेश हांसदा ने कहा कि वे व्यक्तिगत स्तर पर इसका विरोध तो कर ही रहे हैं साथ ही पार्टी के आला नेताओं से भी उन्होंने इसकी शिकायत की है। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया जाएगा।
