ताजा खबरें

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने मानगो, जमशेदपुर निवासी महेंद्र कुमार की सॉन्ग “बैंग बैंग” को दिया प्यार और सपोर्ट 

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो निवासी महेंद्र कुमार ने साबित कर दिखाया है कि अगर हिम्मत और जुनून आपके अंदर हो तो कोई भी बाधा आपको आपके मंजिल तक पहुंचने से रोक नहीं सकती। एक साधारण परिवार के लड़के महेन्द्र की कला ने जमशेदपुर और झारखंड को गौरांवित किया है। विश्वास और समर्पण की वजह से महेंद्र बहुत जल्द बॉलीवुड में दस्तक देने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बड़े बड़े सितारे उसके हौसले को सराह रहें हैं।

सोनू सूद ने महेंद्र कुमार की काबिलियत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की 

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने महेंद्र कुमार की काबिलियत को देखते हुए उनके आने वाले सॉन्ग “बैंग बैंग” को प्यार और सपोर्ट दिया है। उन्होंने कहा महेंद्र कुमार को मैं आज से नहीं करोना काल से जनता हूं। जब मै उससे पहली बार मिला था, उस समय जो जोश उसमें था वही जोश आज भी उसमें है। जमशेदपुर के इस लड़के में वाकई कुछ तो बात है। सपने सभी देखते है पर जिसके सपने सच्चे होते है और जिसमें हर हालत से लड़ने की ताकत होती है जंग वही जीतता है। यही हिम्मत महेंद्र को एक अलग पहचान दिलाएगी। मै महेंद्र की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

सोनू सूद की वजह से मुंबई में हूं : महेंद्र 

महेंद्र ने कहा सोनू सूद सर की वजह से ही मैं मुंबई में हूं। करोना काल में सोनू सूद सर ने मेरी बहुत मदद की। मुझ जैसे लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन हैं सोनू सूद सर। उनके आशीर्वाद ओर प्यार के बिना ये संभव नहीं हो पाता।

झारखंड के अलावे यूपी, बिहार और असम के लोगों का भी मिल रहा सपोर्ट

अंत में महेंद्र कहते है मुझे जमशेदपुर झारखंड, यूपी, बिहार ओर यहां तक कि असम तक के लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। वे लोग मुझे प्यार दे रहे हैं। मैं इन सभीका श्रेय सोनू सूद सर का देना चाहूंगा। क्योंकि उन्होंने मेरी काबिलियत को पहचाना। मैं आगे भी बेहतर काम करता रहूंगा। जमशेदपुर हमेशा से मेरे दिल में था और हमेशा रहेगा।

बैंग बैंग सॉन्ग में काम करने वाले सभी कलाकार मुंबई के

सलमान राधे, साक्षी चौहान, महेंद्र कुमार, कैमरा टेक्निशन और म्यूजिक दीपांजन रॉय (दीप्ति स्टूडियो “जमशेदपुर”), प्रोड्यूसर डॉ सुशांत कालिंदी और ब्लेंड मीडिया प्रोडक्शन (मुंबई)।

Share This News