राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और अटूट निष्ठा ही बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान : अमरप्रीत सिंह काले,सदस्यता कैम्प में 344 नए सदस्य बनाये ।
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची पूर्वी और जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन लगातार जारी है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। काले को जुगसलाई का प्रभारी बनाया गया है और सकची मंडल से स्वयं वो आए है । आज भी सदस्यता के अभियान को जारी रखते हुए पार्टी के लिए 344 नए सदस्य बनाये गए । इस सदस्यता अभियान के तहत संगठन को विस्तार देने के साथ-साथ वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है।
साकची और जुगसलाई मंडल में सदस्यता अभियान को गति दे रहे काले
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर उन्हें देश के विकास यात्रा में सहभागी बनाना है।” भाजपा का यह सदस्यता अभियान न केवल संगठन को विस्तार देने का कार्य कर रहा है, बल्कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। पार्टी की ताकत सिर्फ उसकी संख्या में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता में होती है। भाजपा का हर सदस्य राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.