Event More Newsताजा खबरें

झामुमो नगर समिति मानगो के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू एवं सचिव प्रभात सिंह बने

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति के कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी की नगर निगम समिति का नई कमेटी का गठन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल भवन मानगो में अयोजित किया गया। नई कमेटी के इस पनर्गठन कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया , जो निम्न प्रकार से हैं : —
अध्यक्ष – श्री फतेह चंद्र टुडू निर्विरोध चुने गए। वहीं सचिव पद पर – प्रभात सिंह चयनित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष – मो अजरुद्दीन को भी निर्विरोध रूप से ही चयन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप से मोहन कर्मकार , महानगर संयोजक मंडली प्रमुख बबन राय, वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन , प्रमोद लाल, योगेंद्र सिंह निराला, केएन ठाकुर, फैयाज खान, प्रहलाद लोहरा, विश्वनाथ महतो, रंजीत देव, बबलू अख्तर, संजू कुटिया, एमडी मुस्ताक सनातन टुडू, सुखलाल टुडू, मानसिंह टुडू आदि उपस्थित थे। नगर समिति के चयनित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही शीघ्र नगर समिति का विस्तार करने की भी बात कही गई।

 

 

 

Share This News

One thought on “झामुमो नगर समिति मानगो के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू एवं सचिव प्रभात सिंह बने

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *