देश की आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : देश की आजादी की लड़ाई की दिशा बदलने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक,आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी विचार मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा उलियान मेन रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क के समीप नेता11Eकेजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया.पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है के देश की आजादी में नेताजी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता.उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है और उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा भविष्य की बुनियाद रख सकते हैं।
सुभाष के प्रति गांधी के मन में बड़ा सम्मान था: बन्ना गुप्ता
नेताजी में गांधी के प्रति सम्मान भी था और देश को आजाद कराने का जुनून भी. उन्होंने अयोजकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया और कहा नेताजी की जयंती हर साल धूमधाम से मनाई जाती है, जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं.उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों पर चलने का प्रण लेने की अपील किया.कर्यक्रम का संचालन नेताजी विचार मंच के सचिव मनोज झा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पकरासी दा ने किया.कर्यक्रम में मुख्य रूप से नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोलानाथ नाथ गोस्वामी,एस एम भट्टाचार्जी,अचिंता रॉय,बलराम घोषाल,बी बी धार ,प्रभात ठाकुर,राजू दास, बलजीत सिंह ,माजिद अख़्तर,कैलाश रजक,अमित प्रसाद, सोंटी रजक,राजकुमार दास, बापी साहू,राकेश अग्रवाल,राजा मंडल उपस्थित थे.
