नव वर्ष की शुभकामनाएं
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने राज्य और राष्ट्र के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लोगों के मंगलमय जीवन और संपन्नता की कामना की है। पूर्व मंत्री ने लोगों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। नए वर्ष में लोग नए उत्साह के साथ ऊर्जावान बने। नव वर्ष राज्य के लोगों की नई उम्मीदों, आशाओं और इच्छाओं को पूर्ण करने वाला हो। राज्य प्रगति करें और राज्य की जनता को नव वर्ष खुशियों से भर दे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व अध्यक्ष नट्टू झा उर्फ रविंद्र झा ने राज्य के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है और कहा है की नव वर्ष लोगों के जीवन को खुशियों से भर दे तथा राज्य खूब प्रगति करें।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और जाने-माने समाजसेवी भगवान सिंह ने भी राज्य की सुख समृद्धि की कामना की है, और नव वर्ष पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सिख समाज के प्रति अलग से अपनी निष्ठा और सेवा भाव व्यक्त किया और कहा कि वे समाज की सेवा के लिए हर समय, हर वक्त उपलब्ध रहेंगे।
