हिदायतुल्ला खान ने चलाया जनसंपर्क अभियान,बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद, युवाओं ने दिया साथ
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ने अपनी धर्मपत्नी जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी नौशीन खान के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत पुरानी बस्ती रोड क्षेत्र का सघन दौरा किया। जनसंपर्क की शुरुआत पप्पू होटल के पास से हुई, जहाँ स्थानीय नागरिकों और विभिन्न क्लबों के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
घर घर जाकर हाजी हिदायतुल्ला खान ने अभिभावकों का आशीर्वाद लिया
इसके बाद उन्होंने कफील बिल्डिंग और हसीबुल्लाह चाचा के निवास के आसपास डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया। जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं युवाओं का भरपूर साथ मिला। हाजी हिदायतुल्ला खान ने घर-घर जाकर बड़ों का अभिवादन किया और उनका मार्गदर्शन व दुआएं प्राप्त कीं।युवा शक्ति का संवाद: विभिन्न क्लबों के सदस्यों के साथ क्षेत्र के विकास और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।जुगसलाई के समस्त क्षेत्र में मिल रहे अपार समर्थन: को देखते हुए नौशीन खान का कहना है कि लोगों से मिल रहे अपार समर्थन को सूद समेत चुकाऊंगी, जुगसलाई का विकास और आपसी सद्भावना के साथ जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समस्त झारखण्ड में पहले नंबर पर आएगा।
