ताजा खबरेंराजनीति

भूमि संबंधित कार्यों में झारनेट प्रणाली से आ रही बाधा: संजीव सरदार ने सदन में कहा — अंचलों में वेब वीपीएन व्यवस्था फिर से लागू हो

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में झारखंड के सभी अंचल कार्यालयों में लागू झारनेट व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की। उन्होंने सदन में कहा कि पूर्व में संचालित वेब वीपीएन (Web VPN) प्रणाली को हटाकर झारनेट लागू किए जाने के बाद से भूमि से संबंधित सभी कार्यों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है।

झारनेट सरवर की धीमी गति से रैयतदार परेशान, कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के लगाने पड़ रहे चक्कर – संजीव सरदार

विधायक ने बताया कि झारनेट सर्वर की अत्यधिक धीमी गति के कारण रैयतों को अपने काम के लिए कई-कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्व कार्य भी गंभीर रूप से विलंबित हो रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

झारखंड की वजह से व्यवस्था ठप पड़ी

विधायक श्री सरदार ने कहा कि वेब वीपीएन (WEB VPN) के दौरान भूमि से जुड़े कार्य सुचारू गति से होते थे, लेकिन झारनेट लागू होने के बाद से व्यवस्था लगभग ठप सी पड़ गई है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि झारनेट प्रणाली को तत्काल हटाकर पुनः वेब वीपीएन (Web VPN) सेवा को पूर्ववत लागू किया जाए, ताकि रैयतों व आम नागरिकों को राहत मिल सके और राजस्व कार्य समय पर पूरे हो सकें।

Share This News