जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान का क्षेत्र में सघन दौरा, विकास के लिए लोगों से मांगे वोट
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की चुनाव प्रत्याशी नौशीन खान ने आज चुनावी कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 3, काली स्थान रोड, जामा मस्जिद के पास आयोजित नुक्कड़ सभा में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान जुगसलाई की जनता ने नौशीन खान के जुगसलाई के विकास के मिशन को भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया।
मोहर मारे तानकर बेंच के निशान पर
नुक्कड़ सभा के उपरांत युवा कांग्रेसी नेता मो नौशाद अंसारी ने जुगसलाई के मतदाताओं से बेंच के निशान पर मुहर लगाने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभा के उपरांत जुगसलाई
इस्लाम नगर स्थित मदरसा मोहमदिया कमेटी के पदाधिकारियों में राशिद करीम, मोहम्मद मुबारक सहित अन्य ने झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान के समक्ष मदरसा की समस्याओं से अवगत कराया।
डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान
आज जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने लगातार जुगसलाई में जनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर संपर्क कर चुनावी मुद्दों पर प्रकाश डाला, श्रीमती खान ने कहा SIR को लेकर दी गई भाजपा की धमकी का हमें मिलकर जवाब देना है, यह चुनाव परिणाम जुगसलाई के भविष्य को तय करेगा।
