कोल्हान क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 का विधिवत संपूर्ण डिजिटल उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना के मल्टीपरपज हॉल में कोल्हान क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 का विधिवत संपूर्ण डिजिटल उद्घाटन बुधवार की शाम पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा (भा.पु.से.) द्वारा किया गया | कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर पीयूस पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवाशिष , पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौफिक अहमद, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक सी सी आर मनोज कुमार ठाकुर उपस्थित रहे |
पुलिस ड्यूटी मीट में 6 विषयों में कुल 10 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होगी
इस कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट में 6 विषयों में कुल 10 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएगी- 1. जांच में वैज्ञानिक सहायता 2. पुलिस फोटोग्राफी 3. कंप्यूटर जागरूकता, 4. वीडियोग्राफी, 5. एंटी सेबोटाज जांच 6. पुलिस डॉग स्क्वायड, पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर जिला से 10 पुलिस पदाधिकारी 2 पुलिसकर्मी एवं 3 श्वान दस्ता है, जबकि चाईबासा जिला से 14 पुलिस पदाधिकारी 2 पुलिसकर्मी एवं 1 श्वान दस्ता है. सरायकेला जिला से 8 पुलिस पदाधिकारी 4 पुलिसकर्मी हैं.
