ताजा खबरें

जमशेदपुर ब्लॉक में विधिक सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने भाग लिया

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशा अनुसार पूरे देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सहशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर ब्लॉक के पंचायत भवन में विधिक सशक्तिकरण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरव त्रिपाठी मौजूद थे। इसके अलावा प्रशासन की ओर से जमशेदपुर ब्लॉक के वीडीयो सुमित प्रकाश, सीओ मनोज कुमार, ब्लॉक नजारत की नजीर अनामिका गार्गी, पुलिस प्रशासन की ओर से परसुडीह थाना प्रभारी ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में सबसे अधिक महिलाओं की संख्या थी। पुरुष वर्ग के लोग भी थे। द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमार सौरभ त्रिपाठी के अलावा संयुक्त रूप से वीडीओ और सीओ और थाना प्रभारी द्वारा किया गया।

हमे संविधान के साथ-साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने की जरूरत : कुमार सौरभ त्रिपाठी

बातौर मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने मौजूद लोगों लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज हमें संविधान और कानून को अच्छी तरह समझने की जरूरत है। देश के नागरिकों के क्या अधिकार और क्या कर्तव्य हैं। इसे जानना सबके लिए आवश्यक है ताकि हम अपने अधिकारों और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। न्याय की प्रक्रिया को समझें ताकि कोई परेशानी आने पर या अन्याय जैसी कुछ घटना होने पर हम न्याय के लिए कानून का सहारा ले सकें।

न्याय सस्ता और सुलभ उपलब्ध कराना उद्देश्य

दंडाधिकारी त्रिपाठी ने कहा कि आज न्याय सुलभ और सस्ता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है हम वैसे गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिए डीएलएसए की ओर से अधिवक्ता फ्री में उपलब्ध कराते हैं इसलिए हर एक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है और अपने अधिकारों के प्रति कर्तव्यों के प्रति सजग रहना जरूरी है।

परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया चार लोगों को स्वरोजगार के लिए नकट राशि के चेक दिए गये पेंशन का सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि का प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने किया स्वागत

इसके पहले मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी के आगमन पर उनका झारखंडी परंपरा के मुताबिक स्वागत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी थाना प्रभारी ने मुख्य अतिथि की अगवानी की और उनका स्वागत किया कार्यक्रम के मौके पर उन्हें समय देने के लिए सभी ने धन्यवाद दिया कार्यक्रम में डीएलएसए की ओर से महिला और पुरुष अधिवक्ता भी मौजूद थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *