महिंद्रा के मॉडर्न शोरूम का बिष्टुपुर में उद्घाटन किया विधायक पूर्णिमा साहू ने
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बालाजी ऑटोवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित के रोड स्थित अपनी डीलरशिप पर बिल्कुल नई महिंद्रा XUV 3XO REVX का भव्य लॉन्च किया। लॉन्च कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि और भारत समूह के अध्यक्ष गजानंद भालोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह में बालाजी ऑटोवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नवीन भालोटिया, कृष्णा आलोटिया और गौरव भालौटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से महिंद्रा की नदीनतम पेशकश – गतिशील और तकनीकी रूप से उन्नत XUV 3XO REVX का अनावरण किया।
बालाजी ऑटोवर्क्स का प्रयास सराहनीय : पूर्णिमा साहू
इस अवसर पर बोलते हुए, पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर में ऑटोमोबाइल उद्योग के विकास की सराहना की और शहर में नवीनतम मोबिलिटी नवाचार लाने के लिए बालाजी ऑटोवर्क्स के प्रयासों की सराहना की।
महिंद्रा के न्यू मॉडल वाहनों में उन्नत तकनीक आकर्षक डिजाइन और उच्च स्तरीय सुरक्षा सुविधा उपलब्ध
महिंद्रा XUV 3XO REVX में आकर्षक डिजाइन, उन्नत तकनीक और उच्च-स्तरीय सुरक्षा सुविधाएँ हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.94 लाख है, जो आकर्षक है। ग्राहक कई स्टाइलिश रंगों में से चुन सकते हैं। इस लॉन्च में ग्राहकों, ऑटोमोटिव उत्साही लोगों और क्षेत्र भर के गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उपस्थित लोगों को XUV 3XO REVX की विशेषताओं और प्रदर्शन को जानने का अवसर मिला, जो अपनी शक्ति, शैली और मूल्य के मिश्रण से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है।
जमशेदपुर के सभी शोरूम में टेस्ट ड्राइव और प्रदर्शन के लिए वाहन उपलब्ध
यह वाहन जब बालाजी ऑटोवर्क्स, के रोड, बिष्टुपुर और मुख्य शोरूम, SAI कॉम्प्लेक्स, डिमना पारडीह मेन रोड, डिनना, जमशेदपुर, दोनों में प्रदर्शन और टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है।
