राजनीति

पोटका विधानसभा में मिथुन चक्रवर्ती का भव्य रोड शो, भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पक्ष में जनसंपर्क

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन, भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मीरा मुंडा के समर्थन में रोड शो किया।

सोमवार शाम 4:10 बजे मिथुन चक्रवर्ती बिलग्राम से हेलिकॉप्टर से पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी पहुंचे। यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा और पोटका मंडल के अध्यक्ष, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा के समर्थक उनके साथ थे। रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए सड़कों पर हूजूम उमड़ पड़ा।

यह रोड शो पोटका विधानसभा के गोपालपुर, राखामाइंस और जादूगोड़ा होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या ने सड़कों पर खड़े होकर मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत किया। रोड शो के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल था और लोगों ने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया।

यह प्रचार शाम ठीक 5 बजे के बीच रास्ते में थम गया और साथ ही चुनाव प्रचार का समय भी समाप्त हो गया। पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती का यह रोड शो निश्चित ही भाजपा के लिए एक बड़ा प्रचार हथियार साबित हुआ है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *