पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सिंह के निधन पर ब्राह्मषि विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र 19 वर्षीय वीर सोरेन का कुल्लू-मनाली में हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया है। वे कुल्लू मनाली अपने दोस्तों के साथ घूमने और इंजॉय करने गए थे। वीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने इसे अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है।
चंपई सोरेन के साथ पारिवारिक संबंध
विकास सिंह ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि चंपई सोरेन से उनका पारिवारिक संबंध रहा है तथा उनके पिता स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह के वे खास मित्र रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि वीर सोरेन का असामयिक निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उनके परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति दे
विकास सिंह ने चंपई सोरेन और उनके परिवार के पति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में ब्रह्मर्षि विकास मंच पूरी मजबूती के साथ चंपई सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ा है। विकास सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
