Politics

राष्ट्रीय उत्थान ही भाजपा की विचारधारा: अमरप्रीत सिंह काले

 श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान साकची मंडल के तत्वावधान में प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अभियान में जिला सदस्यता प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह और उनकी समर्पित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के तहत आज कुल 409 नए सदस्य पार्टी से जुड़ें। काशीडीह, कालीमाटी रोड, गुरुद्वारा बस्ती और अन्य क्षेत्रों के निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों में भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली के प्रति उत्साह और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

काले के नेतृत्व में साकची कालीमाटी रोड पर सदस्यता अभियान जारी 

अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करती आई है। यह सदस्यता अभियान पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने का प्रयास है। भाजपा की नीतियां और कार्यक्रम केवल विकास को प्रोत्साहित नहीं करते, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारा उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।”

राष्ट्रीय उत्थान के इस यज्ञ में सहभागी बनाने का प्रयास

यह सदस्यता अभियान केवल पार्टी का विस्तार नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय उत्थान के इस यज्ञ में सहभागी बनाने का एक सार्थक प्रयास है। आज विशेष रूप से अखिलेश पांडे , रामकेवल मिश्रा, हेमंत साहू, जुगुन पांडेय, पंकज वर्मा, शीलू साहू, निर्मल दीक्षित, कृष्णा शर्मा, अनुज मिश्रा , घनश्याम कुमार , रीतिका श्रीवास्तव , डी मणि, रिंकू दुबे , बिनोद भीरभिरिया , मन्नू , रामा , सरबजीत सिंह , जसवंत सिंह , विक्रम ठाकुर , कमलेश पाठक आदि उपस्थित थे ।

Share This News

One thought on “राष्ट्रीय उत्थान ही भाजपा की विचारधारा: अमरप्रीत सिंह काले

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *