ताजा खबरेंराजनीति

नौशीन खान का वादों के साथ जनसंपर्क अभियान, विरोधियों पर तीखा प्रहार

जुगसलाई में सियासी घमासान: अभय सिंह की गीदड़ भभकी का जनता देगी करारा जवाब — हिदायतुल्लाह खान,

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद का चुनावी सियासी पारा आसमान छूने लगा है। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ने भाजपा नेता अभय सिंह के ‘SIR’ (Symmetry/Survey Issue) वाले बयान पर पलटवार करते हुए इसे महज एक “गीदड़ भभकी” करार दिया है। गद्दी समाज के प्रबुद्ध सदस्यों के साथ एक बैठक में हिदायतुल्लाह खान ने आश्वस्त किया कि जुगसलाई के किसी भी मतदाता का हक छीना नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे घाटशिला उपचुनाव में ‘घुसपैठ’ का फर्जी नारा विफल रहा, वैसे ही जुगसलाई की जनता भाजपा की डराने वाली राजनीति को जरूर मजा चखाएगी। मेरे रहते किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा।

बंटेंगे नहीं, एकजुट होकर देंगे जवाब

बैठक में गद्दी समाज के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। गौहर गद्दी ने कहा कि असम और उत्तराखंड की तरह झारखंड में भी सांप्रदायिक जहर घोलने की कोशिश हो रही है। वहीं शकील सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की बी टीम हमारे वोट को बांटने की फिराक में है, लेकिन जुगसलाई के लोग अब जागरूक हैं।

जुगसलाई बनेगा नंबर वन : नौशीन खान 

एक तरफ जहाँ जुबानी जंग जारी है, वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने डोर-टू-डोर अभियान से मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने जुगसलाई की सूरत बदलने के लिए 5 सूत्रीय संकल्प पेश किए। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए प्लस-टू स्कूल और मेधावी बच्चों हेतु निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। स्वरोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा और विशेष पार्क की व्यवस्था होगी।

बच्चों के सर्वांगीण विकास की योजना

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक खेल के मैदान का का निर्माण, बुनियादी समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान, जुगसलाई को झारखंड का ‘मॉडल क्षेत्र’ बनाये जाने की योजना पर काम होगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान नौशीन खान के साथ रही भारी भीड़

इस अभियान के दौरान नवनिर्वाचित निर्विरोध वार्ड पार्षदों सहित भारी संख्या में स्थानीय समर्थकों का हुजूम उमड़ा, जो क्षेत्र में बदलाव की एक नई लहर का संकेत दे रहा है।

Share This News