राजनीतिताजा खबरें

शहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: प्रखंड के कुंडालुका गांव में झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद मनमथ बास्के की 70वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के अनुज भगत बास्के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-पाठ कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सारना गांवता कुंडालुका की ओर से इस अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक संजीव सरदार ने फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत : संजीव सरदार

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शहीद मनमथ बास्के जैसे आंदोलनकारियों का बलिदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। खेल और संस्कृति युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं, जिन्हें बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, कोषाध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, वरिष्ठ नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, युवा नेता भगत हांसदा, रामचंद्र हेंब्रम, रामदास हेंब्रम, दांदु मार्डी, तानो मार्डी, काजमान सिंह सरदार, कुंवर बास्के, ग्राम प्रधान काली कृष्ण बास्के, मुखिया सरस्वती बास्के, भोगन बास्के, गणेश मुर्मू, प्रधान बास्के, राजेश बास्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This News