प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे कोल्हान में ताबड़तोड़ जनसभा, 5 नवंबर को राजनाथ सिंह आएंगे लौहनगरी जमशेदपुर, करेंगे चुनावी जनसभा, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान फतह करने के मिशन में जुट गई है। तीन दिनों में कोल्हान प्रमंडल में भाजपा ने तीन बड़ी जनसभा की तैयारी की है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित जमशेदपुर महानगर कार्यालय में इस बाबत प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आगामी 3, 4 और 5 नवंबर को क्रमशः धालभूमगढ़, चाईबासा और जमशेदपुर में पार्टी की ओर से विशाल जनसभा की तैयारी की गई है। जहां
सोमवार को प्रधानमंत्री चाईबासा में, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह, रविवार को धालभूमगढ़ में
उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ स्थित एयरपोर्ट मैदान में सुबह 11 बजे विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और पहुंचने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 5 नवंबर को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह साकची स्थित आमबगान मैदान में दोपहर 1 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।
जमशेदपुर में 5 नवम्बर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कोल्हान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभा की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि धालभूमगढ़ के एयरपोर्ट मैदान, चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान एवं साकची स्थित आमबगान मैदान में होने वाली विशाल जनसभा ऐतिहासिक और भव्य रूप में सफल होगी।
काले ने बताया कि झारखंड में लूट खसोट का बाजार चरम पर
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, गिरती स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खनिज संपदाओं की लूट से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की कोल्हान की सभी सीटों पर बड़ी विजय होगी और झारखंड में विकास, जनसेवा और सुशासन को समर्पित भाजपा की सरकार बनेगी। श्री काले ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजनों से सभा में शामिल होने और तानाशाह और निरंकुश झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है।