ताजा खबरेंराजनीति

संपूर्ण विकास का वादा : हेमंत कुमार सिंह

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 34 के प्रत्याशी हेमंत कुमार सिंह ने वादा किया है कि वार्ड संख्या 34 के संपूर्ण विकास के लिए काम करेंगे । उन्होंने कहा कि वे हमेशा से सेवक की भावना से जनहित का कार्य करते हैं।जनहित एवं समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करेंगे । एक कदम विकास की ओर के साथ एक ही लक्ष्य सत्य को चुना है। वे क्षेत्र में बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड के विकास के लिए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा , स्वास्थ्य सबको सुदृढ़ बनाने की कोशिश करेंगे। उनका चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि ब्लैक बोर्ड के निशान पर वोट देकर उन्हें जिताएं।

 

 

 

 

Share This News