Event More News

गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाती है: डॉ कविता परमार

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  बागबेड़ा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार दर्जनों स्थानों पर झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुई।बागबेड़ा जिला परिषद कार्यालय के साथ साथ रेलवे ग्राउंड बागबेड़ा, राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा, प्राथमिक विद्यालय बागबेड़ा कॉलोनी, पश्चिम बागबेड़ा पंचायत महिला समूह कार्यालय में झंडोतोलन की साथ हीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा पंचायत कार्यालय, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन, अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा, बागबेड़ा थाना परिसर, कदमा क्षत्रिय भवन के झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुई।

गणतंत्र दिवस का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय

उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गणतंत्र दिवस का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है, आज की तारीख हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाती है। गणतंत्र दिवस एक उत्सव मात्र नहीं है बल्कि आत्म निरीक्षण करने, देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देने वाला यादगार दिवस है।
उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *