ताजा खबरेंराजनीति

संजीव सिन्हा भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष निर्वाचित, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और जमशेदपुर महानगर के ने वर्तमान उपाध्यक्ष संजीव सिंह भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर साकची भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी हुई और समर्थकों ने संजीव सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाये । इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व तथा निवर्तमान जिला और राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी के लिए संबल सिद्ध होगा।

संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी और सशक्त होगी : सुधांशु ओझा

सुधांशु ओझा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत हुए इस निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में भाजपा एकजुट होकर संगठनात्मक और जनसेवा के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

Share This News