ताजा खबरें

किराया बढ़ाने के विरोध में दुकानदारों ने की बैठक, मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन की रूपरेखा होगी तैयार

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार को सोनारी संयुक्त बाजार समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विक्की राज ने की। जबकि बैठक का संचालन शंकर प्रसाद ने किया। बैठक का उद्देश्य गुदडी बाजार में जमशेदपुर के दुकानों का किराया वृद्धि के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना था।


बाजार समिति द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से सभी बाजारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव नसीम अंसारी, बृजेश गोयल, निखिल कुमार, संजय सिंह, दुर्गादास साहू, सुभाष उर्फ काले, संतोष अग्रवाल, रणजीत सिंह, किशोर अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

जे एन ए सी द्वारा बढ़ाया गया किराया दुकानदारों को कतई मंजूर नहीं : हरविंदर सिंह मंटू

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि JNAC द्वारा बढ़ाया गया किराया व्यापारियों को कतई मंजूर नहीं है। यह नियम संगत नहीं है। उन्होंने पुनः मांग करते हुए कहा व्यापारियों की हित को ध्यान में रखते हुए किराया वृद्धि वापस होना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर आज सोनारी बाजार में बैठक हो रही है। इसी तरह से हर बाजार में बैठक कर दुकानदारों को संगठित करने का कार्य किया जायेगा। आने वाले समय में यदि हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

किस नियम के तहत किराए में की गई बढ़ोतरी : नसीम अंसारी

महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि जमशेदपुर के सभी बाजारों का किराया वृद्धि किस नियम के तहत किया गया, पहले JNAC बताएं। अन्यथा दुकानदार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहने और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर सोनारी बाजार के सैकड़ों दुकानदारों ने जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के फैसले के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य दुकानदार रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से सत्यनारायण
अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, भारत जंगेल, राजेंद्र सिंह, राजू उपाध्याय, सुरेश अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, विष्णु केसरी, विजय अग्रवाल ,बिनु दुबे एवं बडी संख्या में दुकानदार शामिल थे.

Share This News