ताजा खबरेंधर्म

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी एवं उडुपी पेजावर मठ के पीठाधीश श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामीजी का जमशेदपुर में भव्य आगमन, स्वागत से अभिभूत हुए स्वामी जी

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर: बेंगलुरु से भुवनेश्वर होते हुए अयोध्या जाने के क्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी एवं उडुपी पेजावर मठ के पीठाधीश श्री श्री 108 श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामीजी आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिस्टुपुर पहुंचे। स्वामीजी अपने 30 शिष्यों के साथ मंदिर पहुंचे तो मंदिर कमेटी द्वारा बैंड-बाजे की धुनों के बीच चरण स्पर्श, चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

जमशेदपुर में अपने स्वागत से अभिभूत हुए स्वामी जी

आज दोपहर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में एक प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी जी ने कहा कि वे जमशेदपुर में अपने स्वागत से अभिभूत हैं ।जमशेदपुर के लोगों और यहां की जनता ने जिस तरह उनका आदर और सम्मान किया वह काबिले तारीफ है ।वह हमेशा इसे याद रखेंगे। बताते चले की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में स्वामी जी स्वयं मौजूद रहे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान थे। स्वामी जी ने उन पलों को याद करते हुए कहा कि अयोध्या राम की नगरी ही नहीं भारत के लोगों की एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थली है, वहां जाकर मुझे जीवन की सबसे बड़ी अनुभूति हुई । उन्होंने उन पलों को याद करते हुए साझा किया और तरोताजा किया।

अयोध्या को हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल करार दिया स्वामी जी ने

स्वामी जी ने राम जन्मभूमि के संदर्भ में कहा की जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गापी गरासियत यानी राम की जन्म भूमि हिंदू धर्म और संस्कृति की धरोहर है। वाहन यात्रा मात्र से भगवान के दर्शन मात्र से दुख और दरिद्रता दूर होती है। भगवान श्री राम अपने भक्तों पर अपरस ने और दया करते हैं। उनके दर्शन मात्र से व्यक्ति धन्य हो जाता है। उन्होंने उन्होंने कहा की राम मंदिर का भव्य निर्माण हमारी सभ्यता और संस्कृति को जीवंत करता है। हम राम के पद चिन्हों पर चलकर परमपिता परमेश्वर के दर्शन को सुलभता से प्राप्त करते हैं।

आज सुबह पूजा पाठ के बाद स्वामी जी ने आम लोगों को दर्शन दिया

इसके पहले स्वामीजी के आगमन पर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर तेलुगु समाज के प्रबुद्धजन, प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक एवं सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं और सभी ने स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर भी मौजूद थे। वहीं आज सुबह स्वामीजी ने पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत नवरात्र अवसर पर राजराजेश्वरी देवी की विशेष कुमकुम पूजा सम्पन्न की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष बी डी गोपाल कृष्णा, डेप्युटी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, महासचिव एस वी दुर्गा प्रसाद शर्मा, जी विजय कुमार,नरसिंह राव, श्रीनिवास राव, अंजी राव, पी कुमार, एम. ईश्वर, राजू राव, सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

दोपहर बाद अपने अनुयायियों के साथ जमशेदपुर से रांची होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए स्वामी जी

स्वामीजी लोगों के दर्शनार्थ के बाद दोपहर 12:00 अपने शिष्यों के साथ सड़क मार्ग से रांची होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो गए रवाना होने से पूर्व उन्होंने जमशेदपुर वासियों को अपने आशीर्वचन दिए और शुभकामना दी उन्होंने अपने स्वागत के लिए जमशेदपुर के लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जमशेदपुर के लोगों ने उनका जिस तरह से जोरदार स्वागत किया है वह इससे काफी प्रभावित हैं निकट भविष्य में जब कभी मौका मिला तो वह जमशेदपुर की धरती पर अवश्य आना चाहेंगे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *