ताजा खबरेंराजनीति

अवैध धंधेबाजों के गिरफ्त में सोनारी थाना

श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : इन दिनों सोनारी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों की चांदी है। अवैध कारोबारी और पुलिस की मिली भगत की चर्चा सुंदरी के लोगों के बीच खूब चल रही है। लोग बताते हैं कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन अवैध धंधेबाजों के गिरफ्त में सोनारी थाना है। थाना पुलिस पदाधिकारियों की नहीं वरन इन कारोबारी के रहम करम पर है और इस मामले में वरीय पदाधिकारियों को पूरी तरह से अंधकार में रखा गया है। सोनारी थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी स्नैचिंग आम बात है।

अवैध कारोबार पर लगाम जरूरी

गांजा, शराब, मटका अवैध लॉटरी आदि में गुदड़ी बाजार के किशन बालमुचू, एरोड्रम बाजार का सूरज साहू, राम मंदिर चौक का शंकर, कागल नगर टेंपो स्टैंड गंगा कर्मकार, खूंटाडीह का मनी दास लहरी बस्ती का कलाम और शफीक, सेंटर कागलनगर का ननका, बंटी लॉटरी माफिया, जीतू प्रसाद के गिरोह काम कर रहे हैं। खानापूर्ति के लिए गिरफ्तार करके जेल भेजा जाता है। बंटी माफिया द्वारा सोनारी परदेसी पाड़ा में घर कब्जा पुलिस के सहयोग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बालू के अवैध कारोबार में लगे हैं माफिया

इलाके में परशुराम महतो, शिवलाल महतो, श्रीनिवास महतो, पिंटू, विवेक सिंह, विजय प्रसाद बालू का अवैध कारोबार सोनारी थाना के संरक्षण में संचालित करते हैं।

वही सरकारी एवं टिस्को क्षेत्र मैं जमीन का अतिक्रमण कर घर बनाने के मामले में पीसीआर एवं टाइगर मोबाइल जवान अवैध वसूली में लगे रहते हैं।

तीन-तीन वर्षों से सोनारी थाना में जमे हैं पुलिसकर्मी 

इन सब अवैध धंधेबाजों का मनोबल इसलिए अभी बढ़ा हुआ है क्योंकि पिछले तीन साल से दारोगा स्थानांतरण के बाद भी दोबारा पद स्थापना कराकर शिवम राज, एएसआई योगेश, एएसआई उमेश सिंह, एएसआई संजय यादव, एएसआई मनोज पांडेय सरीखे पुलिस जमे हुए हैं। इन सभी पुलिस अधिकारी के आतंक से क्षेत्र की जनता परेशान है.

Share This News