Politics

भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है – सुबोध कांत सहाय

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रेस वार्त्ता को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष सहजादा अनवर, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी ने संबोधित किया।सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में आम जनता से 400 सीट मांगा, इसके पीछे भाजपा की मंशा संविधान बदलने की थी। परन्तु आम जनता ने भाजपा के गलत सोच को रोका। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को संसद के अंदर अपमानित करने का कार्य किया।

राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को सदन से सड़क तक उठाया

प्रतिपक्ष नेता राहुल गाँधी ने जातीय जनगणना की बात सड़क से लेकर सदन तक उठायी। अंततः केंद्र सरकार को इसकी मंजूरी देनी पड़ी. भाजपा के नेतृत्व ने आदिवासियों के मान सम्मान के लिए जातीय जनगणना में सरना धर्म कोड का प्रावधान नहीं किया। यह घोर चिंतनीय विषय है। आम जनता को इस पर सतर्क होने की आवश्यकता है। हमारे नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के लिए गए निर्णय के आलोक में नोटबंदी पर भी सवाल खड़े किए थे। नोट बंदी करना भाजपा की बहुत बड़ी भूल थी।

कांग्रेस ने देश को आजादी और संविधान दिया : अजय सिंह

कांग्रेस पार्टी संपूर्ण राष्ट्र में और झारखंड प्रदेश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन बड़ी पैमाने में कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को जागरूक करना जिसे केंद्र सरकार के नीति से भारत के संविधान पर बहुत बड़ा कुठाराघात पहुंच रहा है और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला स्तर, प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर और गांव स्तर पर इस अभियान को लेकर जाएंगे और आम जनता को जागरूक करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने देश की खातिर अपना पूर्ण समर्थन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिया। हमारी सेवा ने वीरता के साथ आतंकवादियों को और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन एकाएक सीजफायर की घोषणा हो गई।

कांग्रेस के कई नेता रहे मौके पर मौजूद 

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कांग्रेस कार्यालय में सुबोध कांत सहाय एवं सहजादा अनवर का अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश शहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, तरुण डे, संजीव श्रीवास्तव, सलीम खान, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू, सन्नी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share This News

One thought on “भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है – सुबोध कांत सहाय

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *