जुगसलाई ऑटो चालक संघ ने किया नौशीन खान के समर्थन की घोषणा
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव की उम्मीदव नौशीन खान को आज जुगसलाई के ऑटो मालिकों और चालकों ने एकजुट होकर आगामी नगर परिषद चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।इस बाबत जुगसलाई ऑटो चालक संघ के सभी सदस्यों ने झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान से मुलाकात कर इस आशय की जानकारी साझा की। इस अवसर पर हिदायतुल्ला खान ने कहा जब पसीना बहाने वाले मेहनतकश साथ जुड़ जाएं, तो जीत निश्चित हो जाती है।

जुगसलाई का विकास डबल इंजन पावर से होगा : हिदायतुल्ला खान
जुगसलाई का विकास डबल इंजन के पावर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जुगसलाई क्षेत्र में लाया जाएगा। ऑटो चालकों के लिए विशेष पार्किंग शेड का निर्माण किया जाएगा। ऑटो चालक संघ ने जुगसलाई के विकास के लिए, मज़बूत नेतृत्व को समर्थन देने का निर्णय लिया।
