बागबेड़ा कॉलोनी के बुढ़वा शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू, गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल, जल भरायी का कार्यक्रम हुआ पूरा, क्षेत्र के बड़े, बुजुर्ग और युवा भी हुए कार्यक्रम में शामिल
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी, रोड नंबर 5 स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर के जिर्णोधार के बाद नए सिरे से प्रतिमाओं की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कि आज शुरुआत हुई । आठ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल होकर जल भरी का काम पूरा किया। इस दौरान कलश यात्रा में गाजेबाजे के साथ रथ पर महामहिम पंडित भी नदी तट तक पहुंचे। मंत्रोच्चारण के बीच कलश भरकर महिलाएं मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ जलाभिषेक किया जाएगा।
भगवान भोले के आकर्षक गीतों ने कलश यात्रा को भव्य बनाया

नए और एकरूपता वाले लिबास में सुसज्जित महिलाएं भगवान भोले की प्रार्थना और उनकी भक्ति गीतों के बीच माथे पर कलश लिए करीब दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर खरकाई नदी घाट पर पहुंची। इस दौरान क्षेत्र के बूढ़े बुजुर्ग और युवा भी बड़ी संख्या में महिलाओं के कलश यात्रा में शामिल हुए। बोल बम के जयकारे के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष इस जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ के प्रति अपना समर्पण व्यक्त कर रहे थे।
