ताजा खबरें

जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने होली मिलन को यादगार बनाया, जमकर थिरके छात्र-छात्राएं और शिक्षक 

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : जमशेदपुर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने सामूहिक रूप से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रोफेसर और को स्टाफ को भी आमंत्रित किया था। इस मौके पर लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाने के साथ-साथ अबीर गुलाल से छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। फूलों की वर्षा की गई। रंगारंग मंच पर ऑडियो गाने के बीच भोजपुरी और हिंदी संगीत के म्यूजिक पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। होली के गीतों ने होली मिलन को और भी रंगीन और शानदार बना दिया।

रंग गुलाल से छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को शराबोर किया

छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने जमकर डांस किया और इस होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया। लॉ कॉलेज सेमेस्टर थर्ड के छात्र सौरभ कुमार ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन लॉ कॉलेज के सभी स्टाफ और छात्र-छात्राओं के सहयोग से किया गया । सभी ने जमकर होली का आनंद उठाया और एक दूसरे को बधाइयां दी । छात्र-छात्राओं और कॉलेज के शिक्षकों ने लजीज व्यंजनों का मजा लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कॉलेज के डॉक्टर दिलीप कुमार ओझा ने लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन दिए। भविष्य की शुभकामनाएं दी और होली के त्यौहार का साधुवाद और बधाई दी।

Share This News