भाजपा के शीर्ष नेताओं ने पत्नी का नाम वापस लेने की अपील की, मैंने ठुकरा दिया : राजकुमार श्रीवास्तव
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर: आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मानगो मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के आवास पर एक प्रेस वार्ता हुई । प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी विकास सिंह और कुमकुम श्रीवास्तव के पति राजकुमार श्रीवास्तव मौजूद थे ।राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह प्रचार प्रसार में और शक्ति प्रदर्शन में काफी पीछे चल रही हैं । उनके जीत की संभावना पूरी तरह क्षीण हो चुकी है। कुमकुम श्रीवास्तव काफी मजबूत स्थिति में है और जीत के आसार उनके हैं। राजकुमार श्रीवास्तव जो भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं ने कहा कि उनकी पत्नी को चुनाव से हट जाने के लिए हाई लेवल से दबाव दिया गया, लेकिन जब निश्चय कर लिया गया कि चुनाव लड़ना है तो फिर पीछे नहीं हटाना है। राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मैं भाजपा के आला अधिकारी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेरी पत्नी को समर्थन किया जाए । संध्या सिंह को बैठा दिया जाए । लेकिन बात नहीं बनी । इसी तरह विकास सिंह ने भी कहा और जनता से अपील किया कि कुमकुम श्रीवास्तव को भाजपाई अपना वोट दें क्योंकि राजकुमार श्रीवास्तव बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा ने उनकी पत्नी का समर्थन न कर उन्हें अपमानित किया है । इसलिए भाजपा के तमाम कार्यकर्ता राजकुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव का समर्थन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा की शुरू से ही यह कार्यशैली है कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पार्टी के लिए समर्पित नेताओं को अपमानित किया जाता है और जो कुछ ही दिन से राजनीति कर रहे हैं उन्हें उच्च स्थान दिया जाता है ।
प्रचार प्रसार में सहयोग के लिए जनता का आभार
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मानगो मेयर पद की प्रत्याशीप्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मानगो की जनता को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा की मानगो की जनता ने आज उनके रोड शो में भारी संख्या में शामिल होकर मेरा मान बढ़ाया।
आने वाले चुनाव और मानगो का भविष्य का फैसला मानगो की देवतुल्य जनता करेगी । कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो की जनता को आश्वासन देती हूं की आने वाले सालों में मानगो के विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे, जिससे भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका का गठन हो सके।
वार्ड सदस्य के साथ मिलकर काम करेगी
मानगो के किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य हेतु वार्ड सदस्य के साथ मिलकर मानगो के स्थाई निवासी की सहभागिता से कार्य को सम्पन्न करना। ताकि मानगो के स्थानीय निवासी को रोजगार प्राप्त हो सके। महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर खासा ध्यान ओर मानगो में महिला विद्यालय का निर्माण।
मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाएंगे
मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हेतु हर घर नल-जल योजना को सुचारू ढंग से चलाना। उनका लक्ष्य होगा। सड़क दुर्घटना ओर महिला सुरक्षा हेतु मानगो के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे को लगवाना। तत्काल एम्बुलेंस सेवा तथा 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर को हमारी तरफ से चालू रखा जाएगा।
