ताजा खबरेंक्राईम

आजादनगर में तमंचा लहराते वाले दोनों अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में बुधवार की रात दहशत पैदा करने की नीयत से हवा में तमंचा लहराने वाले दोनों युवकों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अयान के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और सलमान के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की पूरी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिव सर ने एक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को दी।

दहशत पैदा करने की नीयत से हवा में लहरा रहे थे हथियार

सिटी एसपी ने बताया कि 1 अप्रैल को रात के करीब 10:15 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना के ओल्ड पुरूलिया रोड में गंगौर स्वीटस् के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया और वहाँ उपस्थित लोगों के द्वारा विरोध करने पर भय/दहशत कायम करने हेतु हथियार (देशी कट्टा) लहराते हुए अपने दोस्त सलमान के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गया। अयान बंधु घोड़ा कपाली चांडिल का रहने वाला तथा सलमान कपाली गौस नगर का रहने वाला है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीनियर एसपी ने गठित की टीम

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आजादनगर थाना कांड संख्या- 30/026, धारा 126 (2) 115(2)/352/351(2)/3(5)BNS & 27 Arms Act दर्ज कर लागातार छापामारी किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

इसी क्रम में शुक्रवार को समय करीब शाम 7:00 बजे रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना कांड संख्या- 30/026 का अभियुक्त शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपने दोस्त सलमान के साथ कही बाहर भागने के फिराक में है । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्ड पुरूलिया रोड न0-15 (कपाली लिंक रोड) नाला के पास से पुलिस ने अभियुक्त शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान और उसके साथी मो0 सलमान को विधिवत गिरफ्तार किया। आयान के पास से एक देशी कट्टा एवं सलमान के पास से एक जिंदा गोली बरामद किया गया तथा धारा-25(1-B)a/26 Arm’s act. दर्ज कर उक्त दोनों अपराधकर्मी को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा दिया गया।

Share This News