वार्ड संख्या 35 के विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य करेंगे: ऋषभ कुमार
श्री दर्पण न्यूज़ जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में वार्ड संख्या 35 के पार्षद प्रत्याशी ऋषभ कुमार उर्फ बिट्टू ने कहां है कि उनका सेवा का संकल्प और विकास विकल्प मुख्य नारा है। उन्होंने वार्ड संख्या 35 की जनता से बल्ला छाप पर मोहर लगाकर उन्हें जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कई काम करेंगे। उनके सामने कई कार्य योजनाएं हैं जिसे वरीयता के आधार पर वे करेंगे।
मूलभूत सुविधाओं से जनता को जोड़ेंगे
जिसमें प्रत्येक माह हेल्थ चेकअप कैंप लगाना, निशुल्क लाइब्रेरी का निर्माण, हर गली और रोड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, घर-घर जाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाना, समय पर रोड नाली की सफाई जैसे अनेकों कार्य उनकी वरीयता सूची में हैं। उन्होंने कहा कि टूटी हुई सड़कों की मरम्मत , रोड और नाली की सफाई और 24 घंटे पानी और बिजली की उपलब्धता के लिए वे काम करेंगे।
