पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस महासचिव अशोक सिंह का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर
श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव और वरिष्ट कांग्रेस नेता अशोक सिंह का 59 वर्ष की उम्र में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया है. अशोक सिंह पिछले कुछ दिनों से नश की बीमारी, ब्लड सुगर और प्रोस्टेट की समस्या से जूझ रहे थे. उनका बेलूर में इलाज भी चल रहा था. बावजूद इसके की वे ठीकठाक थे. समाजिक गतिविधियों में कभी-कभी हिस्सा लेते थे. चलने फिरने में थोड़ी कठिनाई जरुर थी. लेकिन मजबूत दिल वाले इंसान होने की वजह से उनका हौसला बुलंद रहता था. अशोक सिंह के असामयिक निधन से कांग्रेस परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतक आहत हैं. उनके असामयिक निधन की खबर पूरे बागबेड़ा इलाके में तेजी से फैल गयी. बड़ी संख्या में गणमान्य लोग के अलावे बस्तीवासी उनके आवास पर पहुंचने और शोक संवेदना व्यक्त की.

अचानक तबियत बिगड़ने के बाद लाया गया टीएमएच
अशोक सिंह के भतीजे व चिंटू सिंह ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुये बताया कि मंगलवार की रात खाने के बाद चाचा (अशोक सिंह) सो गये थे. रात के करीब 11.30 बजे अचानक उनके मुंह से फेन निकलने लगा और वे अचेत हो गये. आनन-फानन में उन्हें टीएमएच ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कांग्रेस के तिलक पुस्तकालय कार्यालय में लाया गया शव, दी गई श्रद्धांजलि
अशोक सिंह की शवयात्रा बागबेड़ा कॉलोनी रोड नम्बर-पांच स्थित उनके आवास से बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे निकली. सबसे पहले लोगों के अंतिम दर्शन के लिये उनका शव बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाया गया. जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, वरिष्ट कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार, जिला कांग्रेस महासचिव रमण खां समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किये. उनके शव को कांग्रेस के झंडा में लपेटा गया और अंतिम विदाई दी गई. दोपहर करीब 2 बजे उनका शव जुगसलाई पार्वती घाट लाया गया. जहां वैदिक विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी चिता को उनके इकलौते पुत्र ने अग्नि दी. उनके अंतिम संस्कार में जिला व राज्य स्तर के कई कांग्रेस नेता शामिल हुये.
अशोक सिंह के निधन से कांग्रेस को अपूर्णिय क्षति : बन्ना गुप्ता
वहीं उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता व पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि अशोक सिंह कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे. जिले में उन्होंने कांग्रेस को एक मजबूत आधार प्रदान किया. वहीं कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कांग्रेस नेता अशोक सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अशोक सिंह एक जुझारु व कर्मठ नेता थे. निकट भविष्य में उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अपने शोक संवेदना में अशोक सिंह को एक जमीन नेता बताया और कहा कि वे अपने सिद्धांतो पर चलने वाले नेता था. कांग्रेस की नितियों व विचारों पर उनका अटूट भरोसा था. कांग्रेस को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी.

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.