Event More News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना महोत्सव 2024 – 25 का राज्य के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया जमशेदपुर के गोपाल मैदान में उद्घाटन

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना महोत्सव 2024 – 25 (पीएमएफएमई) का आयोजन आज बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया। अपने संबोधन में  उन्होंने   कहा कि अब तक कोल्हान में वित्तीय वर्ष 2024- 25 के आलोक में 1638 लोन स्वीकृत हुए हैं। प्रत्येक लोन में 35% की सब्सिडी दी जा रही है।

सरकार लघु व कुटिर उद्योगों को बढ़ावा देने का कर रही काम 

उन्होंने कहा कि आप लोग ब्रांडिंग का काम छोटे स्तर पर सही शुरू करें। सरकार छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है, ताकि देश और समाज के विकास में आप कि अहम भूमिका रहे। बैंकों से निवेदन है की जांच करने में देर ना करें।। छोटे या बड़े स्तर पर उत्पादन करने वालों को सरकार द्वारा काफी सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कोल्हान प्रमंडल में 500 से अधिक इकाई की स्थापना हो चुकी है। इस अवसर पर गोपाल मैदान में 50 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें मोटे अनाज, मशरूम, बीज, मशीनरी सहित कई स्टॉल शामिल है। इस प्रदर्शनी स्लॉट में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें लाइव प्रदर्शन कर मशीन के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक होगी। पीएमएफएमई कैंप लगेगा। जिसमें लोन देने की सुविधा मिलेगी।

सरकार का प्रयास, कोल्हान के गांव- गांव तक पहुंचे प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना 

वहीं झारखंड के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि कोल्हान के सभी गांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना पहुंचे ,ताकि लोग इसका लाभ उठा सके। अपने घर में रखे हुए गहनों को बंधक रखकर जो महिलाएं काम करती है। उनके लिए सुनहरा अवसर है। अधिकतम आप 10 लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें आपको 3:50 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी। झारखंड में अब तक 3500 का आवेदन स्वीकृत हो चुका है। जिसमें 2172 लोगों की राशि भी स्वीकृत हुई है। इस अवसर पर प्रतीक रूप से कुछ लोगों को चेक भी प्रदान किया गया। वहीं जिन लोगों ने अपना प्रदर्शनी स्टॉल लगाया है। उन लोगों में काफी उत्साह देखा गया है। इन लोगों ने कहा कि हमारा जो व्यापार है, यह काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब केवल जमशेदपुर ही नहीं, उसके आसपास के क्षेत्र में भी हमारा उत्पाद पहुंच रहा है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *