धर्म

सावन सोमवार के अवसर पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी महिला समिति ने निकाला भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने किया महादेव को जलार्पण

श्री दर्पण न्यूज, जमशेदपुर :  श्री श्री शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी महिला समिति के द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया, प्रातः मंदिर प्रांगण में एकत्रित हो कर सभी महिलाएं हाथों में पीला कलश ले कर गांधी घाट मानगो के लिए एक साथ प्रस्थान हुई वहां पुरोहित के माध्यम से पूजा पाठ और संकल्प कर कलश में जल ले कर कतारबद तरीके से डीजे पर नाचते गाते वापस मंदिर पहुंची और भगवान भोले शंकर पर जल अर्पण की. उसके पश्चात मंदिर में रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ. विधि विधान के साथ पूजन संपन्न होने के पश्चात आम जनमानस के बीच सभागृह में सभी ने पंगत में बैठ कर भोग ग्रहण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के वैश्विक युग में धर्म अध्यात्म के लिए लोगों को समय निकालन अति आवश्यक है, भगवान भोले शंकर ने हमेशा से जग और जन का कल्याण किया है इसलिए उनके पूजन से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कलश यात्रा में कई प्रमुख लोगों ने लिया हिस्सा

महिला अध्यक्ष जमुना निषाद ने बताया कि महिलाएं हमेशा से पूजा पाठ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है और सावन माह में उपवास करना भोले शंकर को प्रसन्न करने के साथ अपने पति की लंबी आयु की कामना भी की जाती है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से महामंत्री गिरधारी लाल, परमानंद कौशल, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नूतन साहू, सोनी साहू, इंद्रा साहू, द्रौपदी साहू, बेला देवी, कमला निषाद, नंदनी देवी, हेमा साहू, मोहिनी साहू, चांदनी साहू, सुमन निषाद, प्राची निषाद, चित्रा देवी, गौरी साहू , पूनम देवी, मनोरमा, त्रिवेणी निषाद, कामेश्वर साहू, चंद्रिका निषाद” सुकालू”, श्रीनू राव, दिनेश कुमार साहू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Share This News

One thought on “सावन सोमवार के अवसर पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी महिला समिति ने निकाला भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने किया महादेव को जलार्पण

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *