आक्रोश मार्च के साथ सवर्ण समाज ने यूजीसी के काले कानून के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : यूजीसी कानून का पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । इस कानून के विरोध मे आज झारखंड क्षत्रिय संघ सह सवर्ण महासभा के अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह ने कहा की इस कानून का हमलोग पूर्ण विरोध करते है । आने वाले दिनों मे और भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जायेगा ।
प्रदर्शन में शहर के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

आज मुख्य रूप से शंभू नाथ सिंह, ब्राह्मण समाज से कमल किशोर , डी के मिश्रा ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष श्री राम नारायण शर्मा , कायस्थ महासभा के अजय श्रीवास्तव , चंद्रगुप्त सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह , सवर्ण महासभा की प्रवक्ता श्रीमती मंजू सिंह सभी ने मिलकर उपायुक्त महोदय से अपनी बातों को रखा। सभी ने एक स्वर मे विरोध किया है ।
तख्तियों और स्लोगन के साथ हजारों की संख्या में सवर्णों ने साकची में निकला आक्रोश मार्च
हजारों की संख्या में सवर्णों ने विभिन्न तख्तियों, स्लोगन और नारों के माध्यम से साकची में आक्रोश मार्च निकाला। सवर्ण समुदाय ने आज आपसी एकता का परिचय देते हुए केंद्र सरकार को अपना विरोध दर्ज किया।
