प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त से भेंट की, वाहनों पर फर्जी प्रेस लिखवा कर चल रहे हैं लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग किया,प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों के पहचान पत्र पर डीसी से हस्ताक्षर की मांग की
श्री दर्पण न्यूज़, जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर जिला में पत्रकारों की पहचान और अवांछित तत्वों और प्रेस लिखे फर्जी वाहनों पर कार्रवाई की अपील की। क्योंकि हाल के दिनों में तेजी से प्रेस लिखे वाहनों का इस्तेमाल अवांछित तत्व और कुछ अन्य लोग भी कर रहे हैं। इससे वास्तविक पत्रकारो के साथ जिला प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पत्रकारिता का धौस दिखाकर करते हैं अवैध वसूली

तथाकथित फर्जी पत्रकार धौंस जमाते हुए वैध अवैध धंधों को पोषित करते भयादोहन भी करते है। इससे पत्रकारिता की गरिमा धूमिल होने के साथ आम जन मानस को भी शोषित होना पड़ता है। उपायुक्त ने प्रेस क्लब के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए जिला के कार्यशील पत्रकारों की एक सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिसके आधार पर अवैध रूप से प्रेस लिखे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी तथा प्रेस के नाम पर भयादोहन करने वाले अवांछित तत्वों को भी चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।
डीसी ने दिया डीटीओ को प्रेस लिखे वाहनों की शख्ती से जांच का आदेश
उन्होंने तत्काल जिला परिवहन पदाधिकारी को ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी मीडिया हाउस से सक्रिय पत्रकारों की सूची प्राप्त कर प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश भी प्रेस क्लब को दिया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो,अजय शंकर, देवानंद सिंह, संदीप सवर्ण, जयेश ठाकेर , रामकंडे मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, रंगाधर नंदा, उमाशंकर दुबे, गोविन्द पाठक,मो अकबर,मनोज सिंह,इंद्रजीत सिंह पिंटू,अमजद खान,इम्तियाज़ इन्तु,देवाशीष चटर्जी,रवि शंकर,बसंत साहू,अनिमेष सेन गुप्ता,रंजन झा,विनय उपाध्यय राजेश सिंह,बिनोद केशरी,मो जावेद,मो अनवर,मुस्तबा रिजवी,चाणक्य साह,मनोज रजक,अनूप मिश्रा,सरफ़राज गोलू,उज्ज्वल कुमार,मो जावेद,बाबू वसीम,रोहित कुमार,ऋषव श्रीवास्तव,मो सदाम,आदि उपस्थित थे।
